दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

ग्राम खाड़ा हत्याकांड का खुलासा..

हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार

जेठ ही निकला हत्यारा

जैतपुर |

चौकी दर्शीला अंतर्गत ग्राम खाड़ा में 28 नवंबर 2025 को हुई संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा दोनों व्याप्त हैं।

मामले की शुरुआत तब हुई जब माखन पिता सूखीलाल प्रजापति ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसकी पत्नी संगीता (25) की मृत्यु हो गई है। जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचा, जहां स्तब्ध कर देने वाला दृश्य सामने आया—संगीता का शरीर खलिहान में पैरा के अंदर छुपा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, निरीक्षण में संगीता के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की शंका मजबूत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्यों, बयान और परिस्थितियों को जोड़ते हुए मामला सुलझा लिया। पूछताछ और प्रमाणों के आधार पर मृतका के जेठ जीवन लाल प्रजापति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच जारी रखे हुए है।

मुख्य बिंदु —
• मृतका — संगीता पति माखन (उम्र 25)
• शव खलिहान में पैरा के अंदर मिला
• सिर पर गंभीर चोट के निशान
• मर्ग से मामला हत्या में परिवर्तित
• आरोपी — जीवन लाल प्रजापति (जेठ) गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आगे की विवेचना के आधार पर हत्या के कारण और अन्य तथ्य स्पष्ट किए जाएंगे।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!