दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

पंचवटी तिराहा से पकरिया तिराहा मार्ग पर सड़क निर्माण में खुली लूट

पंचवटी तिराहा–पकरिया तिराहा मार्ग पर सड़क निर्माण में खुली लूट

चोरी की रेत, घटिया सामग्री और नेतागिरी की आड़ में ठेकेदार का तांडव

3करोड़ 80 लाख की सड़क में विभाग और ठेकेदार की लीपापोती

शहडोल।।

पंचवटी तिराहे से लेकर पकरिया तिराहा मोड़ तक बन रही सड़क एक बार फिर भ्रष्टाचार की जीती-जागती मिसाल बनती दिख रही है। नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में खुलेआम चोरी की रेत और मानकविहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क की बिछाई जा रही लेयर देखते ही साफ पता चलता है कि मापदंडों की न तो चिंता है और न गुणवत्ता की कोई गारंटी।
मौके पर लोगों ने बताया कि ठेकेदार की दबंगई इस कदर हावी है कि कोई भी व्यक्ति निर्माण पर सवाल उठाता है, तो उसे अपने के नाम का धौंस दिखया जाता है जबकि सड़क निर्माण में पूरी तरह सरकारी धन का अपवहन हो रहा है।
तकनीकी मानकों की बात करें तो शोल्डर से लेकर थिकनेस में पूरा खेल चल रहा है। शोल्डर में मुरुम और जीएसवी कि जगह काली मिट्टी बिछाई जा रही है।जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

पीबडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का खुला संरक्ष्ण

लोगों ने जिला प्रशासन, PWD और गुणवत्ता नियंत्रण समिति से तत्काल जांच की मांग की है, ताकि पता चल सके कि चोरी की रेत किसके संरक्षण में लाई जा रही है और ठेकेदार को इतनी खुली छूट किसने दी है।
कहा जा रहा है कि मौजूदा निर्माण कार्य स्थानीय नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत का नतीजा है, जहां गुणवत्ता को ताक पर रखकर सिर्फ जेबें भरी जा रही हैं।

जनपद सदस्य और नेतागिरी की धौंस

इस रोड सम्बन्धी कार्य मे जब गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार से बात की गई तो ठेकेदार ने कहा कि आप विभाग से बात कीजिए जो चल रहा है सब सही है आप इंजीनियर से बात कीजिए मैं क्या बताऊँ आपको बता दें ठेकेदार रीवा सिरमौर से जनपद सदस्य हैं जो अपने अनैतिक व गुणवत्ताहीन कार्यो को खुला व मनमानी कार्य करने के लिए स्थानीय नेताओं को भी अपने नेतागिरी का धौंस दिखाते हैं।

इनका कहना है..

(मैं देखता हूँ काली मिट्टी डालने का प्रावधन नही है कल जाँच करवाता हूँ,प्रकाश त्रिपाठी)

(हलाकि ऐसा प्रावधान तो नही है पर मुरुम और जीएसवी कि जगह काली मिट्टी डाल रहे हैं तो गलत है मैं अभी ठेकेदार को कांफ्रेस में लेता हूँ, अभिषेक अहिरवार एसडीओ पीडब्ल्यूडी)

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!