दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बस की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत—प्रशासन की लापरवाही उजागर

यातायात दुरुस्त करने में गई पुलिसकर्मी की जान

शहडोल।

जिले में शासन और प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर दर्दनाक हादसे की वजह बनी। दादू एंड संस की बस ने पुलिस कर्मी महेश पाठक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना ने न केवल पूरे क्षेत्र को दुख और आक्रोश से भर दिया, बल्कि जिले की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था की हालत भी बेनकाब कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और पूरी तरह अनियंत्रित होकर चल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर चलने वाली बसों की लापरवाही, ओवरस्पीड और मनमानी की शिकायतें लंबे समय से उठती रही हैं, परंतु परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने कभी कोई सख्त कदम नहीं उठाया। नतीजा—एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी की जान चली गई।

महेश पाठक क्षेत्र में अपनी ईमानदारी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक हुए निधन ने पुलिस विभाग को भी स्तब्ध कर दिया है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि यदि प्रशासन समय पर सख्ती दिखाता, तो क्या यह हादसा टल नहीं सकता था?

हादसे के बाद मौके पर अफसरों की भीड़ जरूर जुटी, पर लोगों का गुस्सा इस बात पर गहरा है कि कार्रवाई हमेशा बाद में क्यों होती है। जिले में लापरवाही से दौड़ती बसों पर रोक लगाने का वादा पहले भी कई बार किया जा चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था जस की तस है।

सवाल यह है कि क्या इस दर्दनाक घटना के बाद विभाग जागेंगा, या यह हादसा भी सिर्फ फाइलों में दबकर रह जाएगा?


Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!