दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

नल–जल योजना की लापरवाही, महीने भर से फटी पाइपलाइन से बह रहा कीमती पानी

नल–जल योजना की लापरवाही, महीने भर से फटी पाइपलाइन से बह रहा कीमती पानी

शहडोल।।

सरकार की महत्वाकांक्षी नल–जल योजना का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जमीनी हकीकत इस दावे को लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। ग्राम पंचायत सरईकापा में नल–जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन पिछले एक महीने से फटी हुई है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी यूं ही बहकर बर्बाद हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और रहवासियों का कहना है कि पाइपलाइन फटने की सूचना संबंधित पंचायत, और जनप्रतिनिधियों को कई बार दी जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक न तो मरम्मत कराई गई और न ही किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लापरवाही का आलम यह है कि पानी बहने से आसपास की सड़कें कीचड़ का रूप ले लेती हैं जिससे राहगीरों और वार्डवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विडंबना यह है कि जिस योजना का मकसद जल संकट से राहत देना है, उसी योजना की बदइंतजामी के चलते पानी की भारी बर्बादी हो रही है। कई घरों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, वहीं दूसरी ओर फटी पाइपलाइन से पानी दिन-रात बह रहा है। इससे शासन की कार्यप्रणाली और पाइपलाइन बिछाने में बरती गई गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की जाए। जरूरत इस बात की है कि नल–जल योजना को कागजों तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि जनता को वास्तव में इसका लाभ मिल सके।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!