दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मा शारदा ट्रेडर्स में ‘GST’ की कार्यवाही,

मा शारदा ट्रेडर्स में ‘GST’ की कार्यवाही
पान मसाला में लम्बे समय से हो रही थी कर चोरी
बुढ़ार।

जिला मुख्यालय स्थित बुढ़ार नगर में जीएसटी की कार्यवाही जारी है जानकारों की माने तो गुटखा-पान मसाला के थोक एवं फुटकर व्यापारी मा शारदा ट्रेडर्स दुकान में जबलपुर जीएसटी विभागीय टीम ने अचानक पहुंचकर प्रतिष्ठान के बिल-बुक, खरीद-बिक्री रजिस्टर, ई-वे बिल और स्टॉक की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में कर अपवंचन, बिना बिल बिक्री और इनपुट टैक्स क्रेडिट में अनियमितता के संकेत मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं, वहीं स्टॉक और कागजी रिकॉर्ड में अंतर पाया गया। टीम ने कारोबारी से संबंधित डिजिटल डेटा भी खंगाला।
हलाकि विभाग ने कार्यवाही स्पष्ट नही किया है और अधिकारियों से कार्यवाही पूंछे जाने पर विभाग की टीम मुँह छुपाते नजर आई और किसी प्रकार की जानकारी न देने की बात कही हालाकि उन्होंने जाँच पूरा होने के बाद कार्यवाही पर संक्षिप्त जानकारी देने की बात कही है किंतु समझ से परे ये है कि विभाग ऐसी कौन सी गोपनीय कार्यवाही कर रहा है जिसे मीडिया से बताने में गुरेज किया जा रहा है और मीडिया के कैमरे से दूर रखा गया है।सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी व अधिकारियों के बीच मैनजेमेंट की कानाफूसी जारी है अब देखना होगा कि विभाग सम्बंधित व्यापारी पर क्या कार्यवाही करता है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!