हाल ही में हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान टेम्बा बावुमा को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से एक विवादित टिप्पणी का सामना करना पड़ा। कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान, साउथ अफ्रीका के कप्तान को जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत ने ‘बौना’ कहा, जो उनकी छोटी हाइट के लिए था। अब बावुमा ने इस पर एक बड़ा खुलासा किया है।

मैच के दौरान, बुमराह और पंत LBW अपील करने के बारे में बात कर रहे थे और उन्होंने बावुमा की हाइट का जिक्र किया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक कॉलम में लिखते हुए, बावुमा ने स्लेजिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि पंत और बुमराह ने उनसे माफी मांगी थी।