दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

उचेहरा में माँ ज्वाला देवी जन्मोत्सव 1 जनवरी को,

उचेहरा में माँ ज्वाला देवी जन्मोत्सव 1 जनवरी को, भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन


उमरिया।
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर माँ ज्वालाधाम शक्तिपीठ उचेहरा में 1 जनवरी 2026, गुरुवार को माँ ज्वाला देवी का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, छप्पनभोग, अखंड रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की प्रसिद्ध लोक कला टीम द्वारा सुआ नृत्य, कर्मा, शैला एवं सीता नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। वहीं श्याम दरबार प्रगति लोक कला मंच द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।
संस्थापक एवं प्रमुख पुजारी बड़े महाराज जी ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों एवं परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर माँ ज्वाला देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!