एसडी कालेज फार वूमेन में एनजीओ दिव्य ²ष्टि की तरफ से दंत सुरक्षा पर सेमिनार’कैसे करें दांतों की सुरक्षा’ करवाया गया। कालेज की प्रिसिपल पूजा पराशर तथा एनजीओ की अध्यक्ष प्रवीण अबरोल की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार के दौरान डा. सिमता सागर तथा डा. मुनि शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि दांतों की सुरक्षा बचपन से ही सुनिश्चित करनी चाहिए। शरीर में कैल्शियम की कमी तथा अधिक मिट्ठे या सख्त चीजों का सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंचता है। समय-समय पर इनकी जांच जरूर करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दांतों की देखभाल के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रवीण अबरोल ने कहा कि अच्छी सेहत की शुरुआत दांतों से ही होती है। ऐसे में दांतों की सुरक्षा को जरूर सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दंत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर सेमिनार करवाए जाएंगे। स्कूल इंचार्ज मोनिका रानी ने सभी को पौधे देकर सम्मानित किया।