दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

प्रेमी की पत्नी ने पीटा, विधवा को फटे कपड़ों में गांव में घुमाया; SP को सौंपा ज्ञापन

गौरेला थाना में एक विधवा महिला के साथ हुई शर्मनाक और अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। महिला को उसके कथित प्रेमी की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों ने बेरहमी से पीटा, अपमानित किया और पूरे गांव में घुमाया।

रेला थाना अंतर्गत रानीझाप गांव में एक विधवा महिला के साथ हुई शर्मनाक और अमानवीय घटना ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। महिला को उसके प्रेमी की पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने बेरहमी से पीटा और अपमानित करते हुए पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान महिला के कपड़े फट गए, जिससे उसके मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ।

पीड़िता को न्याय दिलाने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा पीड़िता की सुरक्षा व पुनर्वास की मांग की गई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की संभाग अध्यक्ष विद्या राठौर ने मामले की स्वतंत्र जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच दल के गठन की घोषणा की।

जांच दल में विद्या राठौर (अध्यक्ष), शहाना बेगम, रेखा तिवारी, जैलेश सिंह एवं मंजू ठाकुर को सदस्य नियुक्त किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विद्या राठौर (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस व संभाग अध्यक्ष मानवाधिकार एसोसिएशन), शहाना बेगम (प्रदेश अध्यक्ष, प्रियंका गांधी संगठन) एवं रेखा तिवारी (जिलाध्यक्ष महिला मजदूर कांग्रेस) उपस्थित रहीं। नेत्रियों ने स्पष्ट किया कि पीड़िता को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा पर गंभीर सवाल उठाती है। प्रेम संबंधों में हुई इस प्रकार की क्रूरता और सार्वजनिक अपमान मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है। प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की अपेक्षा की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कांग्रेस नेत्रियों ने पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहने की बात कही है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!